February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर

नानकमत्ता। कार की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत हो गयी। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम कराकर शव परिजनो को सौप दिया। जानकारीके अनुसार दीननगर निवासी कुलवन्त सिह पुत्र त्रिलोक सिंह, ग्राम ड्युढ़ी मुमताज कुरैशी पुत्र मुश्ताक कुरैशी और रईस खा पुत्र बाबू खा की ग्राम ड्यूढ़ी में वर्कशाप है। गतरात्रि तीनों वर्कशाप बंद कर बाइक संख्या यूके-06एटी/ 7286 से घर लौट रहे थे कि तभी ग्राम सिसई खेडा के समीप कार संख्या यूके-06एफ/ 2550 के चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनीजोरदार थी कि बाइक सवार कुलवंत की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि रईस और मुमताज गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर जमावड़ा लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक कुलवंत के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

ट्रेन से कटकर युवक की मौत
पंतनगर,10अगस्त। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर जीआरपी और पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार आज हल्दी रोड रेलवे स्टेशन पर हावड़ा काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलने पर जीआरपी और पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी शिनाख्त मूलरूप से फर्रूखाबाद व हाल रूद्रपुर निवासी 30वर्षीय दीनदयाल के रूप में हुई। मृतक सिडकुल की किसी फैक्ट्री में कार्य करता था। रेलवे पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *