October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता से दिल्ली गाजीपुर बाॅर्डर के लिए बस सेवा शुरू

नानकमत्ता। कृषि कानून के विरोध में दिल्ली आंदोलन को और मजबूती देने के लिए गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी की ओर से किसानों के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू की गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के निर्देश पर अकाउंटेंट रंजीत सिंह ढिल्लों ने गाजीपुर बाॅर्डर के लिए निशुल्क बस यूके 04 पीए1057 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रथम दिन दिल्ली गाजीपुर बाॅर्डर में 40 किसानों का जत्था रवाना हुआ। किसानों के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से लंगर की व्यवस्था भी की गई। किसानों ने केंद्र में मोदी सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए तीनों काले कृषि कानून वापस करने की मांग की। इस दौरान गुरदयाल सिंह, महेंद्र सिंह, गुरमुख सिंह, राम कैलाश, चंद्रभान, गुरुजयंत सिंह चीमा, जसवंत सिंह, रिशपाल सिंह, सुखपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरदेव सिंह, निर्मल सिंह, हरजिंदर सिंह, जीवन सिंह, गुरनाम सिंह, गुरमुख सिंह, बिट्टðू सिंह, अमरीक सिंह, निशान सिंह, मनजीत सिंह, मलकीत सिंह, आदि किसान मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *