February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्‍द्वानी में रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की गला रेतकर हत्या

हल्द्वानी। टीपीनगर चौकी एरिया के तहत करायल जौलासाल गांव में बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। सुबह आठ बजे करीब छोटी बेटी अंजली ने पिता को फोन कर बताया कि मां को किसी ने मार दिया है। आनन-फानन घर पहुँचे राजेन्द्र ने देखा कि पत्नी बिस्तर पर मृत पड़ी है और उसका गला चाकू से रेता गया था। सूचना पर पुलिस अफसर व फ़ोर्स भी मौके पर पहुँच गई। जिसके बाद शव को एम्बुलेंस से मोर्चरी में भिजवाया गया। इससे पूर्व फोरेंसिक टीम ने मौके से चाकू व अन्य साक्ष्य जुटा लिए। राजेन्द्र सिंह के पास सड़क से लगती हुई करीब दो बीघा जमीन है। बड़ा बेटा रविन्द्र भी फौज से सेवानिवृत्त हो चुका है। सबसे छोटा बेटा राहुल लंबे समय से डिप्रेशन में चल रहा है। राजेन्द्र की चार बेटियां है। जिसमे से एक की शादी हो चुकी है।सेवानिवृत्त होने के बावजूद राजेन्द्र नौकरी करते थे। उन्होंने बताया कि गुजरात व दिल्ली में बतौर सिक्युरिटी गार्ड उन्होंने नौकरी की। कोरोना काल की वजह से अगस्त में ही वह बेटे राहुल संग घर लौटे थे। घटना के दौरान मृतका का पति घर पर नहीं था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। सूचना पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ शान्तनु पराशर, टीपीनगर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस मृतका के छोटे बेटे से पूछताछ में जुटी है। जानकारी के मुताबिक आर्मी से कैप्टन रिटायर राजेन्द्र सिंह साही ने फौज से लौटने के बाद करायल जौलासाल में मकान बनाया था। शनिवार शाम में जजी में किसी रिश्तेदार के घर गए थे। घर पर पत्नी हीरा देवी व अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *