February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर…देहरादून और हरिद्वार में भूकंप के झटकों से हिली धरती

देहरादून (दर्पण ब्यूरो)। उत्तराखंड में आज भूकंप के झटकों से हड़कंप मच गया है। हरिद्वार और देहरादून में भूकंप में झटके मंगलवार सुबह 9 बजकर 41 बजे महसूश किये गये है। भूकंप के झटकों की तीव्रता 3.9 मैग्नीट्यूड बतायी जा रही है जिसका केंद्र हरिद्वार रहा एपीसेंटर गहराई में 10 किलोमीटर अनुमानित है। देहरादून में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतूरा ने भूकंप आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी इसके केंद्र के बारे में और तीव्रता के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 16 नवंबर की रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात में 11.30 बजे यमुनाघाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए. काफी देर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि किसी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *