Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क निर्माण की मांग को ग्रामीणों ने विधायक को घेरा

नानकमत्ता। सड़क निर्माण की मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने कैम्प कार्यालय पहुंचकर विधायक प्रेम सिंह राणा का घेराव किया। उनहोंने कहा कि नगला से बिरिया जाने वाला मार्ग जर्जर हालत में है। बरसात के चलते जगह जगह जलभराव हो गया है जिससे स्कूली बच्चों और अन्य ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई वर्षों से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही है लेकिनकोई कार्रवाई नहीं की गयी। विधायक राणा ने पीडब्लूडी के सहायक अभियंता संजीव कुमार को आरसीएम डालने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद सड़क का निर्माण कराया जायेगा। घेराव करने वालों में अमरीक सिह, जसपाल सिह, मनजीत सिह, कशमीर सिह, हरपाल सिह, परजीत सिह, भजन कौर, सुमित्र कौर, रेखा कौर आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *