February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सिटी क्लब के पदाधिकारियों का किया जोरदार स्वागत

रूद्रपुर। सिटी क्लब के चुनाव में डायरेक्टर चुने गये पंजाबी समाज के सुधांशु गावा, गौरव बेहड़ और उपसचिव यमन बब्बर का पंजाबी महासभा नगर कार्यकारिणी ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। गावा राईस मिल में आयोजित एक कार्यक्रम में पंजबी महासभा के अध्यक्ष हरीश जल्होत्र की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हाल ही में सिटी क्लब चुनाव में सर्वाधिक मतों से डायरेक्टर निर्वाचित हुए पंजाबी समाज के सुधांशु गावा, डायरेक्टर गौरव बेहड़ एवं उपसचिव यमन बब्बर का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। तीनों पदाधिकारियों के निर्वाचन पर हर्ष व्यक्त करते हुए अध्यक्ष हरीश जल्होत्र ने कहा कि पंजाबी समाज के लोगों ने सिटी क्लब के चुनाव में समाज का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नव निर्वाचित पदाधिकारी सिटी क्लब के विकास के साथ साथ शहर हित में भी काम करेंगे और सिटी क्लब में एक पारिवारिक माहौल बनायेंगे। सिटी क्लब के डायरेक्टर हिमांशु गावा, गौरव बेहड़ और यमन बब्बर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिटी क्लब के विकास के लिए मिल जुलकर बेहतर प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि सिटी क्लब के विकास के लिए दलगत भावना से उपर उठकर काम किया जाएगा। क्लब का राजनीतिकरण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सिटी क्लब अपनी एक अलग पहचान बनायेगा। स्वागत करने में केसर दास खेड़ा, पंकज कालरा, सुरेन्द्र रज्जी, सुधीर अरोरा, राजेश अरोरा, बंशीधर गुंबर, सुरेन्द्र मिड्ढा, सुरेश बब्बर, रितेश मनोचा, शिवेन सेठी, हर्ष रावल, अजय सरदाना, रवि पुंशी, राजेश कामरा, अमित बाँगा, विरेंदर सूखीजा, पवन गावा पल्ली, अमित अरोरा बॉबी, श्याम चिलाना, रमेश ढींगरा, हिमांशु मिड्ढा, सचिन तनेजा, विकास भल्ला, पंकज बाँगा, राजकुमार भुसरी, मोहित बत्र आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *