February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर से ड्रग्स मामले में पूछताछ

नई दिल्ली। नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो यानि एनसीबी की टीम ने आज ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर से पूछताछ की। दीपिका पादुकोण एनसीबी के आॅफिस सुबह तय वक्त से 10 मिनट पहले पहुंची थीं। जबकि श्रद्धा कपूर 12 बजे के बाद और सारा अली खान भी दोपहर को पहुंची। दीपिका से पूछताछ के दौरान एनसीबी को शक है कि वह पूरी तैयारी के साथ आईं हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एनसीबी का मानना है कि दीपिका पादुकोण और करिश्मा प्रकाश तैयारी के साथ आई हैं। ऐसा इसलिए माना जा रहा है जब एनसीबी ने करिश्मा को समन दिया था, तो उन्होंने खुद बीमार बताया था और वकील के जरिए कहा था कि वह 25 सितंबर को एनसीबी आॅफिस पूछताछ में सहयोग करने के लिए पहुंच जाएंगी। एनसीबी का कहना है कि जब दीपिका को नोटिस भेजा गया तब वह गोवा में थी। लेकिन जब वह मुंबई आई, तो करिश्मा उनके साथ में दिखाई दीं। इसलिए एनसीबी को लग रहा है कि दोनों पूरी तैयारी के साथ आई हैं। एनसीबी ने दीपिका से ड्रग्स चैट को लेकर पूछताछ की गई। हालांकि दीपिका ने चैट को लेकर पहले मना कर दिया था। लेकिन जब एनसीबी ने करिश्मा को उनके सामने बैठाया, तो काफी बहस के बाद उन्होंने कबूला की उन्हें चैट में ‘माल’ मंगाया था। इसके अलावा दीपिका पादुकोण ने कुछ सवालों पर चुप्पी साध ली। ड्रग्स के सवालों पर दीपिका ठीक से जवाब नहीं दे रही है। उन्होंने हैश मंगाई लेकिन उन्होंने कभी ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं किया। हालांकि उन्होंने सिगरेट पीने की बात को कबूल कर ली। वहीं, एनसीबी का मानना है कि दीपिका और करिश्मा ने गोवा में बैठकर रणनीति तैयार की है और वकीलों से सलाह-मशविरा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *