February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

असम से साईकिल यात्रा करके रूद्रपुर पहुंचे पंकज मेहता का किया स्वागत

रूद्रपुर । असाम से 1900 किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके रूद्रपुर पहुंचे एयरफोर्स के जवान पंकज मेहता का भाजपा दक्षिणी मंडल रुद्रपुर अध्यक्ष एवं पार्षद सुशील यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। बता दें पंकज मेहता एयरफोर्स में असम के तेजपुर में तैनात है । उन्होंने तेजपुर से 1900 किलो मीटर की साइकिल से यात्रा की है। कई प्रदेशों की सीमा पार कर वह रुद्रपुर पहुंचे । यहां पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पंकज मेहता अपनी साईकिल यात्रा अपने जन्मस्थान चैखुटिया ;अल्मोड़ाद्ध में समाप्त करेंगे। पंकज का साइकिल से यात्रा करने का उद्देश्य उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों से लोगों को रुबरु करवाना है उन्होंने अपनी यात्रा का नाम भी ‘हिटो पहाड़’ दिया है। उनका स्वागत करने वालों में मंडल महामंत्री सुनील यादव,गजेंद्र प्रजापति,नगर उपाध्यक्ष ललित बिष्ट,डाॅ महेश कोली,नगर मंत्री रोहित मित्तल ,धर्म सिंह कोली आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *