February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपाईयों ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को किया नमन

रूद्रपुर। बहुमुखी प्रतिभा के धनी जजनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ मनाई। इस अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल और भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के नेतृत्व में तमाम भाजपाई पंडित दीन दयाल चैक पर एकत्र हुए और पं. उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीन दयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनका जीवनदर्शन हमारा मार्ग प्रशस्त कर रहा है। उनके विचार आम जनमानस के मानसिक पटल पर क्रान्तिकारी प्रभाव छोड़ते हैं। उनकी स्मृतियां राजनैतिक जीवन में देश का मार्ग चर्मोत्कर्ष की ओर प्रशस्त कर रहे हैं। विधायक ठुकरराल ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने भारतीय संस्कृति ओर मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। एकात्म मानवतावाद व अंत्योदय के विचारों से उन्होनंे देश को प्रगतिशील विचारधारा देकर नई दिशा देने का काम किया। देश के लिए उनका योगदान हमेशा याद रहेगा। इस दौरान मेयर रामपाल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान,पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, भाजपा उत्तरी मण्डल अध्यक्ष राकेश सिंह, शिव कुमार राय, अखिल विश्वास, सुरेश कोली विनय मण्डल, नरेश उप्रेती, अतुल जोशी, महेन्द्री शर्मा, एसपी भारद्वाज, गजेन्द्र प्र्रजापति, गोरव कुशवाहा, राकेश जग्गा, विक्की सैनी, ललित बिष्ट, शम्मी गुप्ता, नीलम आर्या आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे। इससे पूर्व आदर्श कालोनी में विधायक राजकुमार ठुकराल के आवास पर भी पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गयी। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्र(ासुमन अर्पित किये गये। विधायक ठुकरराल ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय एक आदर्श हिंदुत्वादी विचारक और राजनीति के पुरोधा थो। उन्होंने राजजनीति के अलावा भारतीय साहित्य में भी अपना अहम योगदान दिया। उन्होंने देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। इस दौरान रोश सिंह, संजय ठुकराल, किरन राठौर, आशीष छाबड़ा, राजेश ग्रोवर, बंटी कोली, आनन्द शर्मा, विशाल आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *