February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टैक्टर ट्राली की टक्कर से बालक की मौत, युवक गंभीर

रूद्रपुर। गंगापुर रोड पर जेसीज स्कूल के पास बीती रात टैªक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर में बाइक पर बैठे 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी जबकि बाईक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भर्ती कराने के बाद हायर सेंटर रैफर किया गया। घटना के बाद टैªक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर ट्रांजिट कैम्प थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और टैªक्टर ट्राली को कब्जे में लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक खेड़ा निवासी 24 वषी्रय दिलशाद पुत्र इशहाक गंगापुर रोड पर दक्ष चैराहे के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान में काम करता है। कल उसके साथ उसके रिश्तेदार 12 वर्षीय साबिर पुत्र राशिद घूमने के लिए दुकान पर चला गया। रात नौ बजे दुकान बंद होने के बाद दोनों बाइक संख्या यूके 06एएल 3690 से वापस घर की ओर लौट रहे थे। तभी पंचवटी कालोनी के पास सामने से आ रही टैªक्टर ट्राली संख्या यूके06एपी 1373 से बाइक की टक्कर हो गयी। हादसे में बाईक पर पीछे बैठा साबिर टैªक्टर ट्राली की चपेट में आकर बुरी तरह कुचल गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। हादसे में बाइक चला रहा दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। उधर घटना के बाद टैªक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर ट्रांजिट कैम्प थानाध्यक्ष एलएम जोशी टीम के साथ मौके पर पहहुंचे उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और टैªक्टर ट्री को कब्जे में ले लिया। घटना को लेकर मृतक के रिश्तेदार लईक अहमद पुत्र नजीर अहमद ने टैªक्टर ट्राली चालक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *