Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा इलाज कराने एयर एबुलेंस के जरिये दून रवाना

हल्द्वानी। कोरोना पाॅजिटिव आईं नेता प्रतिपक्ष उपचार के लिए देहरादून रवाना हो गईं। शनिवार अपरार् िंकरीब दो बजे वह गौलापार के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचीं। जहां से एयर एबुलेंस के जरिये वह देहरादून मैक्स अस्पताल के लिए रवाना हो गई। यहां पर मीडिया से बातचीत में इंदिरा ने कहा वह स्वस्थ्य हैं। उन्हें किसी तरह के लक्षण नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के डाॅक्टरों की रिपोर्ट साथ लेकर जा रही हैं। देहरादून में डाॅक्टरों की रायशुमारी के आधार पर अपना उपचार कराएंगी। उन्होंने कहा लक्षण कुछ भी नहीं हैं लेकिन कोरोना का क्या भरोसा..। यह कहते हुए वह आगे बढ़ गईं। दून रवाना होते समय उनके साथ बेटे सुमित हृदयेश भी उनके साथ हैं। नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इंदिरा हृदयेश की शुक्रवार देर रात कोविड-19 जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। हालांकि बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें शुक्रवार सुबह डाॅ. सुशीला तिवारी कोविड अस्पताल ;एसटीएचद्ध में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विट कर दी। नेता प्रतिपक्ष ने ट्विट किया कि बुधवार रात बुखार आया। आरटी पीसीआर जांच के लिए निजी लैब में सैंपल दिया। डाॅक्टर के परामर्श के बाद चेस्ट का सीटी स्कैन कराया, जिसमें निमोनिया का पता चला। एहतियात के तौर पर एसटीएच में भर्ती हो गई हूं। शुक्रवार देर रात उनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आ गई। वह रात ही घर लौट गई। नेता प्रतिपक्ष के कोरोना संक्रमित आने के बाद उनके संपर्क में आए लोग चिंता में आ गए हैं। इंदिरा हृदयेश पिछले दिनों राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय थीं। वह कई सामाजिक कार्यों में भागीदारी कर रही थीं। पिछले सप्ताह वह फीस माफी आंदोलन को समाप्त कराने के लिए बु( पार्क गईं। जहां वह जूस पिलाकर धरना समाप्त कराते दिखीं। वहीं पार्षदों के बीच बैठक हुई थी। दो दिन पहले एक संगठन के पदाधिकारी ज्ञापन देने के लिए उनके आवास पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *