February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम त्रिवेंद्र ने ली सलामी:पुलिस के जवानों समेत कोरोना वाॅरियर्स को सम्मानित किया

देहरादून । 74वां स्वतंत्रता दिवस आज प्रदेश भर में सादगी के साथ मनाया गया। इस बार मुख्य कार्यक्रम दून के परेड मैदान की बजाय पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ध्वजारोहण करने के बाद सलामी ली। इस अवसर पर सीएम रावत ने कहा कि इसबार का स्वतंत्रता दिवस अलग परिस्थितियों में मनाया जा रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में करोना से पूरा देश लड़ रहा है। पीएम के साहसिक फैसलों का परिणाम है कि देश में कोरोना नियंत्रण की स्थिति में है। कोरोना काल में देश की अर्थव्यवस्था को मजबती देने के लिए एक बड़ा पैकेज दिया है, जिसमें हर तबका शामिल है। इस दौरान डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, महापौर सुनील उनियाल गामा और डीआइजी अरुण मोहन जोशी शामिल रहे। इससे पहले सीएम ने मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण किया। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी ध्वजारोहण कर देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम में कोरोना वाॅरियर्स को सम्मानित भी किया। इस दौरान सीएम ने गैरसैंण के लिए 12 घोषणाएं की। सीएचसी गैरसैंण में 50 बेड के सब डिस्ट्रिक्ट अस्पताल की स्थापना की जाएगी। अस्पताल में टेली मेडिसन की सुविधा दी जाएगी। भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में मिनी सचिवालय की स्थापना, क्षेत्र में पंपिंग पेयजल लाइन का निर्माण, भराड़ीसैंण- गैरसैंण में साइनेजेज लगाए जाएंगे। इसके अलावा भराड़ीसैंण- गैरसैंण क्षेत्र में जियो ओएफसी, नेटवर्किंग का विस्तारीकरण कार्य कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन, गैरसैंण में आठ कमरों के निर्माण की स्वीकृति दी जाएगी। गैरसैंण ब्लाॅक में कृषि विकास के लिए कोल्ड स्टोरेज और फूड प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना, बेनीताल को एस्ट्रो विलेज के रूप में विकसित करना, भराड़ीसैंण में ईको ट्रेल, ईको पार्क की स्थापना करना, जीआइसी भराड़ीसैंण में दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण करना और राजकीय आइटीआई गैरसैंण का भवन निर्माण और उपकरणों के लिए धनराशि स्वीकृत की जाएगी। उधर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी नेआत्मनिर्भर भारत का आ“वाहन किया है। हमारी युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ ही रोजगार के क्षेत्र में कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने की जरूरत है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं को राज्य और देश के विकास के लिए संकल्प लेना चाहिए। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तराखंड की परिश्रमी महिलाएं पूरे देश के लिए आदर्श हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन में तैनात पुलिस काॅन्सटेबल शिव कुमार को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए श्उत्कृष्ट सराहनीय सेवा सम्मानश् पदक से सम्मानित किया। विधानसभा भवन में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष ने स्वतंत्रता संग्राम में आहुति देने वाले तमाम वीर सपूतों और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आइये हम सब संकल्प लें कि राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाये रखने के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे। वहीं डीजीपी अनिल के रतूड़ी ने पुलिस मुख्यालय ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर डीजीपी ने प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। इस दौरान डीजीपी के साथ डीजी लाॅ एंड आर्डर अशोक कुमार और कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। डीजीपी अनिल रतूड़ी ने पुलिस जवानों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। वहीं ड़ीजीपी ने बेहतर काम करने वाले पुलिस जवानों को सम्मानित किया। डीजीपी ने पुलिस जवानों को मुख्यमंत्री सराहनीय पदक व उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया और ऐसे ही ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से काम करने के लिए तत्पर रहने को कहा।वहीं डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने भी कई पुलिसकर्मियों को मेडल लगाकर सम्मानित किया। जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया उनमें कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी थे जिन्होंने कोविड-19 में अपना विशेष योगदान दिया है। सम्मानित हुए पुलिसकर्मियों में )षिकेश के इंस्पेक्टर रितेश शाह भी शामिल हैं जिन्होंने )षिकेश जिसे योगा कैपिटल कहा जाता है। वहां से सैकड़ों विदेशियों को सकुशल कोविड-19 के समय बिना संक्रमित हुए। उनके देश भेजा और वहीं तीर्थ नगरी )षिकेश को भी कोविड-19 के खतरे से बचाया जिसके लिए उन्हें विशिष्ट सेवा सम्मान दिया गया। वहीं देहरादून पुलिस कंट्रोल रूम के प्रभारी प्रमोद पेटवाल को भी विशिष्ट सेवा सम्मान दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *