February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशे में धुत लोगों ने युवक का सिर फोड़ा

काशीपुर। ज्वैलर्स की दुकान पर काम करने वाले एक युवक पर नशे में धुत कुछ लोगों ने प्राणघातक हमला कर उसका सिर फाड़ दिया। भुत्तफभोगी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला विजय नगर नई बस्ती निवासी शंकरलाल की पत्नी आया देवी ने बताया कि बीती रात लगभग 9 बजे वह परिवार के साथ घर पर थी कि इसी दौरान उपरोत्तफ मोहल्ला निवासी सगे भाई दो-तीन अन्य लोगों के साथ नशे में चूर उसके घर आ धमके और गाली गलौज करने लगे। उस समय किसी ने कुछ नहीं कहा। महिला ने बताया कि आज सुबह 9 बजे वह अपने पुत्र विपिन कुमार उर्फ विक्की के साथ आरोपियों के घर गई और इस बारे में पूछताछ करने का प्रयास किया। इसी दौरान सगे भाइयों ने तैश में आकर गाली-गलौज करते हुए उसके पुत्र पर प्राणघातक हमला करते हुए उसका सिर फाड़ दिया। घटिया पुलिस के संज्ञान में आने पर उसने घायल युवक का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *