February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशे के कैप्सूल और स्मैक की तस्करी में महिला गिरफ्रतार

नानकमत्ता। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महिला को 11 पत्ते नशीले कैप्सूल एवं 2. 40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष कमलेश भट्टð ने बताया कि सूचना मिली की एक महिला मादक पदार्थ की तस्करी कर रही है, पुलिस टीम ने ग्राम नौगजा तिराहे से घेराबंदी कर महिला को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर महिला के पास 11 पत्ते 220 नशीले कैप्सूल 2.40 ग्राम स्मैक भी बरामद की गयी। पुलिस को पूछताछ में महिला ने अपना नाम कौशल्या कौर पत्नी संतोष सिंह पूरनगढ़ नौगजा बताया। पुलिस ने 18/ 21/ 22 एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा है कि मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्टð, प्रकाश आर्य, रोहित कुमार, बोबिन्दर कुमार आदि पुलिसकर्मी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *