Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पालिकाध्यक्ष ने किया सामुदायिक चिकित्सालय का उदघाटन

रामनगर । नगर की गरीब जनता को समय पर सस्ता स्वास्थ्य लाभ देने को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम ने मोहल्ला खताडी क्षेत्र में सामुदायिक चिकित्सालय का शुभारंभ करते हुए कहा कि गरीब जनता को स्वास्थ्य सुविध् देना भी उनकी प्राथमिकता में होगा। गुरुवार को गैस गोदाम के समीप स्थित सामुदायिक चिकित्सालय का नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने शुभारंभ करते हुए कहा कि वर्तमान में रामनगर में स्वास्थ्य सुविध्ओं की कमी के कारण गरीब जनता को परेशान होना पड़ रहा है। जिसको लेकर पालिका बोर्ड की बैठक में पालिका स्तर से इस स्थान पर एक सामुदायिक चिकित्सा लय बनाने का प्रस्ताव पास किया था। उन्होंने इसके लिए सभी सभासदों का भी आभार व्यत्तफ किया। पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने कहा कि इस चिकित्सालय के माध्यम से गरीब जनता को सस्ते दामों पर उपचार उपलब्ध् कराया जाएगा तथा चिकित्सालय में नगर के अलावा आसपास के क्षेत्रों सहित बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों का भी उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस चिकित्सालय में मरीज का 10 रुपए का पर्चा बनाया जाएगा जो 8 दिन के लिए मान्य होगा तथा मरीज को दवा भी निशुल्क उपलब्ध् कराई जाएगी। चिकित्सालय में रामनगर के वरिष्ठ फिजीशियन डाॅ निकुंज अग्रवाल की तैनाती की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा हर माह चिकित्सालय के लिए 2 लाख रुपए की ध्नराशि स्वास्थ्य सुविध्ओं के लिए खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिस स्थान पर यह चिकित्सालय खोला गया है। वहां पर पहले रैन बसेरा बनाया गया था तथा इस चिकित्सालय को नगरपालिका प्रांगण स्थित ग्रीन वैली रेस्टोरेंट खाली होने के बाद वहां शिफ्रट किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से चिकित्सालय लाभ लेने की अपील की है। इस दौरान सभासद खट्टðी नंदन जोशी, शिवि अग्रवाल ,मुजाहिद हुसैन, सादिक हुसैन, अजमल, भुवन डंगवाल, उस्मान, तनुज दुर्गापाल,राजा, के अलावा डाॅ जफर सैफी, नदीम कुरैशी, शिल्पेंद्र बंसल ,लल्ला मियां, ध्न सिंह खत्री सहित कई लोग मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *