Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आतिशबाजी करते हुए मनाया जश्न ,कई वर्षों की तपस्या सफल हुईः पाण्डेय

गदरपुर। अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे एवं पूर्व सांसद बलराज पासी ने श्री पुरातन शिव मंदिर कमेटी गदरपुर के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए क्षेत्रीय जनता को भूमि पूजन कार्यक्रम की बधाई दी और आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम का यह शुभ अवसर कई वर्षों की तपस्या के बाद हासिल हुआ है। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यत्तफ करते हुए कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिस विश्वास के साथ चुना था आज उन्होंने उसका कर्ज श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के रूप में अदा कर दिया है। पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो चुका है। उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों को भूमि पूजन कार्यक्रम की बधाई देते हुए कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण से देश में खुशी की लहर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुतियां दी थीं, जिसके फल स्वरूप आज करोड़ों देशवासियों के मन की अभिलाषा पूरी हो गई है। इससे पूर्व श्री पुरातन शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जय किशन अरोड़ा, महामंत्री संजीव नागपाल एवं कोषाध्यक्ष सुरेश मोहन के नेतृत्व में कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे एवं पूर्व सांसद बलराज पासी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे एवं पूर्व सांसद बलराज पासी ने महिला संकीर्तन मंडल से जुड़ी महिलाओं से मिल कर आशीर्वाद लिया और उन्हें श्री राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन अवसर की बधाई दी। कार्यक्रम के उपरांत कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे एवं बलराज पासी ने जय श्रीराम के जयघोष के बीच आतिशबाजी छोड़कर भूमि पूजन कार्यक्रम का जश्न मनाया और समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर श्री पुरातन शिव मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश गुंबर मिन्नी, अमरजीत सिंह, शशांक त्यागी, पंडित राजन शर्मा, अमरीक बठला, भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुंबर, जगदीश गुप्ता, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नगर अध्यक्ष विजय सिडाना, कोषाध्यक्ष अशोक बठला, रविंद्र चावला, व्यापार मंडल महामंत्री मनीष फुटेला, सभासद मनोज गुंबर, रोहित कुमार सुदामा, सचिन बत्रा, रवि सचदेवा, टिप्सन नरूला, पीयूष माटा, अभिषेक वर्मा, राकेश गुंबर, विक्की भुसरी, सतीश कुमार बठला, सुभाष गुंबर, धर्मेंद्र शर्मा एडवोकेट संदीप बत्रा, केवल अरोरा, रोहित कंबोज, संजय मनचंदा, कुलविंदर सिंह अंशुल अनेजा, शिवा शर्मा, गुरु शरण सिंह रूबी, नरेश शर्मा एवं रवि पाल आदि तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *