February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गदरपुर। गूलरभोज क्षेत्र में रहने वाली महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ उसकी नाबालिग पुत्री को घर से बहला फुसलाकर ले जाने और जबदस्ती नाजायज संबंध स्थापित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मामला बीती 30 जुलाई का है। गूलरभोज क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने थाना गदरपुर में सौंपी तहरीर में आरोप लगाया कि बीती 30 जुलाई को जब उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी तब ग्राम चक्की मोड निवासी प्रेमजीत अपने साथी मुकेश के साथ मोटरसाइकिल से उसके घर आया और उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ कालाढूंगी ले गया जहां प्रेमजीत ने उसके साथ जबरदस्ती नाजायज संबंध बनाए। आरोप है कि उसके बाद दोनो उसको लेकर बेरिया दौलत पुलिस चैकी क्षेत्र के ग्राम चूहिया पहुंचे जहां प्रेम जीत ने फिर से उसके साथ नाजायज संबंध बनाये और बाद में उसको गूलरभोज रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। मामले की जानकारी होने पर महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रेमजीत एवं मुकेश के खिलाफ धारा 363, 376 आईपीसी एवं 5/6 पास्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्रतार कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *