February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अधिकारियों को भेंट की शहीद उधम सिंह की प्रतिमा

रूद्रपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महानगर इकाई एवं युवा पंजाबी महासभा द्वारा सयुंत्तफ़ रूप से जिलाधिकारी कार्यालय में शहीद उधम सिंह जी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए । उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा जिलाधिकारी डॉ- नीरज खैरवाल , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर एवं उधम सिंह नगर के मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित को शहीद उधम सिंह जी की प्रतिमा भेंट की गई। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के युवा प्रदेश सयोंजक भारत भूषण चुघ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि समाज के सभी वर्ग को इन शहीदों ने जो हमारे देश के लिए कुर्बानी दी है हमें सबको मिलकर इन शहीदों के बताए हुए मार्ग पर चलकर इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस कार्यक्रम में विधायक राजकुमार ठुकराल, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के कुमाऊं प्रभारी अशोक छाबड़ा, जिला उपाध्यक्ष ंकज कालरा, जिला उपाध्यक्ष मनीष छाबड़ा, जिला सचिव बलजीत सिंह गाबा, गुरपाल सिंह रोजी, युवा जिला महामंत्री सोनू खुराना, महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मिîक्का, महामंत्री वीरेंद्र सुखीजा, कोषाध्यक्ष दीपक अरोरा, युवा महानगर अध्यक्ष रोनिक नारंग, कोषाध्यक्ष जतिन नागपाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास कुकरेजा, महानगर सोशल मीडिया प्रभारी सन्नी धवन, नीलकंठ राणा, मनीष शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *