February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

किच्छा(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। प्रदेश सरकार की नीतियों से नाराज दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने महाराणा प्राप्त चैक पर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। इस दौरान नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा एवं ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी ने संयुक्त रुप से मुंडन कराते हुए पिंडदान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की उनका कहना था कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओ को अंदेखी कर रही है कहना था कि एनएच 74 के अधूरे पड़े निर्माण को सरकार को पूरा कराना चाहिए तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओ के खिलाफ सरकार द्वारा लगाये फर्जी मुकदमे को वापसी लेना चाहिए। इस मौके पर हंगामा करने वालो में मुख्य रुप से कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह बंटी पपनेजा, फिरदौस सलामानी, अक्षय बाबा, राजकुमार बजाज, धनि राम, विनोद कोरंगा, प्रदीप कुमार सिंह, जितेन्द्र सिंह संध, राजेन्द्र सिंह, मंगली प्रसाद गंगवार, अंर्जुन आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *