February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शहीद के नाम पर द्वार निर्माण कार्य का शुभारम्भ

किच्छा(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। देश के लिए सीमा पर शहीद हुए किच्छा के ग्राम गौरीकला निवासी स्वर्गीय देव बहादुर की की स्मृति में द्वार बनाने एवं मार्ग का नाम रखने की घोषणा पर कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने आज लालपुर नगला मार्ग से ग्राम गौरी कला जाने वाले शहीद देव बहादुर की स्मृति में द्वार के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 24 वर्ष की अल्पायु में मां भारती की रक्षा करते हुए लेह में शहीद हुए युवा देव बहादुर की शहादत को अक्षुण्ण रखने के लिए उनके द्वारा शहीद की स्मृति में ग्राम गौरी कला मार्ग का नाम एवं स्मृति द्वार बनाने की घोषणा की थी जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आज शहीद देव बहादुर स्मृति द्वार का कार्य प्रारंभ हुआ है जल्दी ही भव्य स्मृति द्वार जनता को समर्पित कर दी जाएगी। जिससे वर्तमान युवा पीढ़ी सहित देव बहादुर की शहादत को अक्षुण्ण रखेगी। इस दौरान कार्यदाई संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के जेई एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *