February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युकांईयों ने की कोरोना जांच बढ़ाने की मांग

रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। जिले में कोरोना की जांच का दायरा बढ़ाने की मांग को लेकर आज युवा कांग्रेसस नेता सौरभ राजज बेहड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दिये गये ज्ञापन में सौरभ राज बेहड़ ने कहा कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहहा है। जनपद उधम सिंह नगर में कोरेाना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में संक्रमण को रोकने के लिए कोरेाना संक्रमित लोगों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट किया जाना जरूरी हैं। युकां नेता बेहड़ ने जिले में अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों की कोरोना जांच कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पार्षद मोनू निषाद, गगन शर्मा, धर्मेन्द्र भटनागर, ओमप्रकाश, राघव सिंह, प्रदीप कुमार, रोहित तिवारी आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *