February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मकान ढहने से गर्भवती महिला समेत चार की मौत

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
देहरादून। चुक्खुवाला क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में भारी बारिश से सुरक्षा दीवार मकान के ऊपर गिर गयी। जिससे मकान ढह गया। इस हादसे में आठ साल की एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। इसमें एक महिला गर्भवती थी। जबक दो लोग घायल हो गए। उन्हें सेवा 108 के जरिये अस्पताल भर्ती कराया गया है। दर्दनाक हादसा मंगलवार देर रात का है। कोतवाली थाना के अंतर्गत चुक्खूवाला मोहल्ले में रात करीब दो बजे पुश्ता (सुरक्षा दीवार) ढहने से मलबा एक मकान के ऊपर गिर गया। इससे मकान के अंदर सो रहे दो किरायेदारों के परिवार मलबे के नीचे दब गए। बताया गया है कि चुक्खूवाला मोहल्ले में एक व्यत्तिफ़ द्वारा प्लाटिंग की जा रही है प्लाटिंग के साइड में ठेकेदार द्वारा मोटी सीमेंट की स्लैब रखी हुई है। रात को हजारों टन वजनी स्लैब मकान के ऊपर गिर गया। पड़ोस में रहने वाले सिद्धार्थ ने बताया कि रात को अचानक तेज आवाज आई। इससे पहले कोई संभल पाता स्लैब मकान के ऊपर गिर गया और मकान के अंदर रहने दो परिवार मकान के नीचे दब गए। इस हादसे में किरायेदार वीरेंद्र कुमार की पत्नी विमला (32 वर्ष), उसकी पुत्री सृष्टि (आठ वर्ष) की मृत्यु हो गयी, जबकि वीरेंद्र का बेटा कृष (10 वर्ष) को रेस्क्यू कर निकाला गया है। वह सुरक्षित है। इसी मकान में किराये पर रह रही है गर्भवती महिला किरन (28 वर्ष) की भी मौत हो गई। किरन का पति समीर चौहान को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। समीर की बहन प्रमिला की भी मलबे में दबने से मौत हो गई है। रात्रि सूचना मिलते ही जिला अधिकारी आशीष श्रीवास्तव, आइजी गढ़वाल रेंज अभिनव कुमार, डीआईजी अरुण मोहन जोशी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारी रात भर मौके पर डटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *