February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मारपीट से भड़के सफ़ाई कर्मी,थाने का घेराव

काशीपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता) । आईटीआई थाना क्षेत्र में सुबह सफ़ाई नायक के साथ मारपीट के बाद अचानक माहौल गर्म हो उठा। इस दौरान दर्जनों की तादात में एकित्रत सफ़ाईकर्मियों ने आईटीआई थाने का घेराव करते हुए आरोपी के खिलाफ़ कार्यवाही किये जाने की मांग की। मामले में तहरीर भी पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्रतारी के लिए मौके पर पहुंच गई है। पता चला है कि आज सुबह वार्ड नं 4 में सफ़ाई नायक जगबीर सिंह वार्ड की सफ़ाई कार्य अपनी टीम के साथ करवा रहा था इसी दौरान वार्ड के ही बलकार सिंह नामक व्यत्तिफ़ ने अपनी मोटरसाइकिल संख्या यू के 06 वाई 9633 से जगबीर सिंह की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। विरोध करने पर बलकार सिंह तथा कुछ अन्य लोगों ने जगबीर सिंह को गालियाँ देते हुये मारपीट की और मौके से फ़रार हो गए। सफ़ाई कर्मियों को घटना की जानकारी मिलने पर उनमें आक्रोश भड़क उठा। देखते ही देखते दर्जनों की तादात में एकत्रित सफ़ाई कर्मियों ने आईटीआई थाने पहुंचकर तहरीर पुलिस को देते हुए थाने का घेराव कर आरोपी के खिलाफ़ कार्यवाही किये जाने की मांग किया। तहरीर में आरोपी पर जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का भी आरोप लगाया गया है। इस घटना से सफ़ाई कर्मियों में रोष व्याप्त हो गया। मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर उसने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से सफ़ाई कर्मियों में रोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *