October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उफनते नाले में बही कार
पिथौरागढ़(उत्त्तरांचल दर्पण संवाददाता)। उत्तराखंड में बारिश का कहर लगातार जारी है। पहाड़ों पर कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी तहसील क्षेत्र में बारिश से गिरगांव के वनिक में वनिक नाला उफान पर आ गया। इस दौरान एक कार सवार को उफनते नाले के ऊपर से कार को पार करना भारी पड़ गया। कार में मौजूद दो लोगों की जान पर बन आई। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने दोनों कार सवारों को बचा लिया। एक आॅल्टो थल से मुनस्यारी को जा रही थी। इस दौरान भारी बारिश से सड़क पर ही बहने वाला वनिक नाला उफान पर आया था। चालक ने उफनते नाले के ऊपर से कार निकालने की कोशिश की और कार नाले के बहाव में आ गई और सड़क से नीचे गिर का पलट गई। कार में सवार चालक दीपक रमोला और भाष्कर बलियान को स्थानीय क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरगांव जगत सिंह टोलिया, नंदन सिंह दुबडिया, लक्ष्मण सिंह दुबड़िया, मोहन सिंह, बलवंत सिंह आदि ने कार से सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को चोट नहीं आई है। दोनों को देहरादून निवासी हैं और कार देहरादून से मुनस्यारी आ रही थी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *