October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नाला निर्माण के लिए की गयी खुदाई लोगों के लिए बनी मुसीबत

रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। शहर के मुख्य बाजार में नाला निर्माण के लिये की गयी खुदाई लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गयी है। नाला निर्माण के लिए कई जगह खुदाई करने के बाद निर्माण शुरू नहीं किया गया है जिसके चलते कई बिल्डिंगों पर गिरने का खतरा मंडरा रहा है। बता दें नगर निगम पिछले करीब दो माह से बाजार क्षेत्र में नाला निर्माण कर रहा है। नाला निर्माण धीमी गति से होने के चलते व्यापारियों और बाजार में आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल नाला निर्माण के लिए बाजार में जेसीबी से खुदाई की गयी है। कई जगह खुदाई के बाद निर्माण अभी तक शुरू नही हो पाया है जिससे जहां एक तरफ व्यापारियों का कारोबार चौपट हो रहा है तो वहीं नाले के लिए की गयी खुदाई के कारण कई मकानों की नींव हिलने लगी है। नगर निगम ठेकेदार की लापरवाही को लेकर व्यापारियों में भारी रोष है। हरि मंदिर गली के व्यापारियों का कहना है कि नाला के लिए खुदाई करने के बाद अभी तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया है जिससे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुदाई के कारण बरसात का पानी दुकानों में घुस रहा है और नीव कमजोर होने से बिल्डिंगों पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने नगर निगम से निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *