October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से शराब बनाने की दो भट्टिया व उपकरण को कब्जे में लेते हुए सैकड़ों लीटर लाहन नष्ट की। शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी निर्देशा नुसार नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत थानाध्यक्ष कमलेश भट्टðके निर्देशन में प्रतापपुर चौकी के प्रभारी राजेंद्र पंत ने सूचना पर नशे के खिलाफ छापेमारी के दौरान प्रतापपुर चौकी की पुलिस द्वारा कच्ची खमरिया में देवहा नदी के समीप शराब तस्कर अवैध रूप से कच्ची बनाने का कार्य कर रहे थे, पुलिस की सूचना मिलते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से शराब की दो भट्टिðयाें को अपने कब्जे में लिया। शराब तस्कर परमजीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी ग्राम कच्ची खमरिया, अमरजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम पिपलिया पिस्तौर फरार हो गए। मौके से कच्ची शराब बनाने के उपकरण 2 ड्रम, पाइप, कनस्तर, मटकी तथा 50 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से 5000 लीटर लाहन नष्ट किया। पुलिस ने फरार दोनों आरोपियो विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। टीम में प्रतापपुर चाैकी प्रभारी राजेंद्र पंत, कांस्टेबल कैलाश चंद, अरविंद कुमार, प्रेम सिह, महिपाल भंडारी आदि मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *