February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युकांईयों ने किया संसद घेराव,पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। अिऽल भारतीय युवक कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित भारत बचाओ जन आंदोलन के अंतर्गत संसद घेराव कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के हजारों युवाओं ने भाग लिया। संसद घेरने जा रहे सैकड़ों युंकाईयों को पुलिस ने गिरफ्रतार कर लियाजिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही उधमसिंहनगर युकां जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, युवा नेता सुशील गाबा सहित जनपद के कई युवा नेता भी शामिल हैं। इससे पूर्व युकां राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव की अगुवाई में दिल्ली रायसीना रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए हजारों नौजवानों के हौसले भारी बारिश में भी बुलंद थे। नौजवानों ने राहुल गाँधी जिंदाबाद के नारों के साथ ही मोदी सरकार के िऽलाफ भी नारेबाजी की। उन्होंने बेरोजगारीे, राफेल डील, अडानी-अम्बानी की सरकार मुर्दाबाद, दलितों पिछड़ों के अधिकार मत छीनो, महिलाओं की सुरक्षा न कर सकने वाली सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। संसद भवन पहुंचने से पूर्व ही बैरिकेटिंग पार करने के दौरान युंकाईयों की पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई जिसके पश्चात पुलिस ने युंकाईयों को गिरफ्रतार कर लिया। रुद्रपुर से युकां जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, वरिष्ठ युवा नेता सुशील गाबा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच किया जहां प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत व महासचिव विशाल नेगी की अगुवाई में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संसद कूच में अग्रणी रहा। युवक काँग्रेस के इस कूच को दिल्ली पुलिस ने बेरीकेडिंग लगाकर रोका, तो वहां जबरदस्त धक्का मुक्की हुई। इस दौरान अभिषेक शुक्ला, सुशील गाबा, विक्की ऽुराना, निशांत शाही, नईम, अंकुश गुम्बर, राकेश सिंह बिष्ट, मोहनीश कुमार, विजय मंडल, चंद्रशेऽर, किशोर कुमार, अभिजीत पाठक, जावेद अख्तर, राहुल गुम्बर, विजेंद्र मोनी, अकरम भाई, मोहित चौहान, विक्रम कोरंगा, प्रभात साहनी, रिजवान अंसारी,नवीन, नरेंद्र आर्य आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *