October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पौ़डी में बादल फटा, कई मार्ग हुए धवस्त
देहरादून(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। प्रदेश में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बीती रात से हो रही बारिश से पौड़ी जिले के धरियाल सार गांव और चमोली जिले के कर्णप्रयाग में कहर बरपाया। रविवार सुबह पौड़ी जिले के धरियाल सार गांव में बादल फट गया। हालांकि इससे किसी नुकसान की सूचना नहीं है, जबकि चमोली में कर्णप्रयाग के औद्योगिक एरिया जयकंडी में बीती रात बारिश का पानी और मलबा घरों में घुस गया। साथ ही कई मार्ग भी ध्वस्त हो गए। ग्राम प्रधान कांति देवी ने बताया कि गांव के ऊपरी हिस्से में बादल फटा और मलबा गांव के बीच में आ गया। ग्रामीणों ने घर से बाहर भाग अपनी जान बचाई। मलबे से कोई मकान जमींदोज नहीं हुआ और ना ही किसी मवेशी की मौत हुई है। बताया कि ग्राम सभा में लगातार तीसरे वर्ष बादल फटने की घटना हुई है। उन्होंने बताया की प्रशासन को घटना के संबंध में सूचित कर दिया गया है। उधर अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर जौरासी क्षेत्र में तीन महिलाएं कोसी नदी पार से घास लाते वक्त नदी में बह गई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के चार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं, जबकि चार अन्य जिलों में भी तेज बारिश हो सकती है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *