Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अभाविप की भूख ह़डताल तीसरे दिन जारी

रुद्रपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूख हड़ताल के तीसरे दिन कार्यकर्ताओं ने प्रवेश प्रक्रिया रोककर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी की। रोषित कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती तब तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण रूप से बंद रहेगी। पूर्व उपसचिव राम प्रकाश यादव का स्वास्थ्य खराब हो रहा है जिस पर शासन प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है। इस दौरान रचित सिंह, कमलेश मण्डल, सौरभ राठौर, गोपाल सिंह पटेल, राहुल गुप्ता, महेश आचार्य, विपिन मेहरोत्र, कृष्ण प्रकाश यादव, रोहित प्रजापति, दीपक भट्ट, विनोद, राजेंद्र, राहुल बिष्ट, प्रिया शर्मा, निशा शर्मा, श्वेता गुप्ता, प्राची गुप्ता, शाहने आलम, भरत कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *