Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिक्षा मंत्री पांडे के जन्म दिन पर किया रक्तदान

शिक्षा मंत्री पांडे के जन्म दिन पर किया रक्तदान
गदरपुर(उद संवाददाता)। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रकाश एनक्लेव में वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव पपनेजा गुट्टू, भाजपा गदरपुर मंडल अध्यक्ष चंकित हुड़िया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी केवल अरोरा के संयुक्त प्रयासों से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें एलडी भट्ट राजकीय अस्पताल काशीपुर से पहुंची चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्त दाताओं के रक्त का संग्रह किया गया। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के सुपुत्र अतुल पांडे, भाजपा नेता राजेश गुंबर मिन्नी, भगवानदास हुड़िया एवं तिलकराज गंभीर द्वारा संयुक्त रूप से द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम केवल अरोरा द्वारा रक्तदान कर कार्यक्रम को आरंभ कराया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के दीर्घायु होने की कामना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान राजकीय अस्पताल काशीपुर से पहुंचे डाॅ विपिन कुमार टेक्नीशियन जोगा सिंह, सतीश ठाकुर, स्टाफ नर्स सोनिया वैद्य, नाजिम, किरण जोशी आदि के अलावा गदरपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जय किशन अरोरा, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष कृष्ण लाल सुधा, अभिषेक गुंबर, महेश प्रसाद बीडीसी, राजू सिंधी, विजय हुडिया, सुरजीत सिंह, सुरेश गाबा, जसपाल डोगरा, अंकित कुमार, रवि चैहान, शैंकी छाबड़ा, तरुण पांडे संदीप चैहान, राकेश सुखीजा, गौतम पपनेजा,कार्तिक छाबड़ा,सीमा सुखीजा, सूर्यभान गुप्ता, सुशील बेलवाल, केतन कुमार, रमन सुखीजा एवं मयंक सिडाना आदि तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *