Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून(उद संवाददाता)। उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है। आज एक ओर कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। अब राज्य में कुल कोरोना पीड़ितों की संख्या 69 हो गई है। कुछ दिन पूर्व गुरूग्राम से 23 वर्षीय युवती अपने घर हल्द्वानी में आई थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसका सैम्पल लेकर कोरोना टेस्ट के लिये भेजा गया था। उसकी आज रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। उक्त युवती में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन में इस नये कोरोना मरीज की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक कुल 9459 मरीजों के सैंपल भेजे जा चुके हैं जिनमें से अब तक 9390 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। राज्य में अब तक कुल 69 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 46 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *