February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गमगीन माहौल में हुआ शहीद गोकर्ण सिंह का अंतिम संस्कार

गमगीन माहौल में हुआ शहीद गोकर्ण सिंह का अंतिम संस्कार
पिथौरागढ़( उद सहयोगी)। कश्मीर के उड़ी में पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हुए मुनस्यारी ब्लाॅक के नापड़ गांव निवासी हवलदार गोकर्ण सिंह(41) का आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान पूरे गांव का माहौल गमगीन रहा। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं शहीद के 15 साल के बेटे मनीष ने पिता को नम आंखों से मुखाग्नि दी। नाचनी के भुजगड़ नदी स्थित घाट में अंतिम संस्कार हुआ। जानकारी के अनुसार शहीद का पार्थिव शरीर वायु सेना के हेलीकाॅप्टर से रविवार को मुनस्यारी हेलीपैड लाया गया और व हां से उनके पैतृक गांव लाया गया। जैसे ही पार्थिव शरीर को घर लाया गया ताबूत को देख पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिवार वाले चीख-चीख कर रोने लगे। प्रदेश के कैबिनेट एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडे एवं पूर्व सांसद बलराज पासी भी शहीद गोकर्ण सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान विधायक हरीश धामी, तहसीलदार दिनेश जोशी और एसओ आशिफ खान भी मौजूद रहे जिन्होंने शहीद को अंतिम सलामी दी गयी। बता दें कि वर्तमान में शहीद गोकर्ण सिंह का परिवार वर्तमान में बरेली कैंट बंगला नंबर 26 में रहता है लेकिन अंतिम दर्शन के लिए शहीद के पार्थिव शरीर को गत सायं पैतृक गांव लाया गया था। वहीं आज जनपद पिथौरागढ़ के मुनस्यारी ब्लाॅक के नापड़ गाँव निवासी हवलदार गोकर्ण सिंह को आज स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी द्वारा पैतृक गाँव में पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढंाडस बंधाया। वहीं हवलदार गोकर्ण सिंह को पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला द्वारा रामेश्वर घाट में नायक शंकर सिंह को श्रृद्धान्जलि एवं पुष्प चक्र अर्पित किये गये । अंत्येष्ठी स्थल पर सम्बन्धित थाना क्षेत्र के प्रभारी एस0ओ0 एवं पुलिस बल सहित पुलिस लाईन से गये सम्मान गार्द द्वारा सलामी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *