Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पालिकाध्यक्ष ने हाट बाजार में लग रही दुकानों का किया निरीक्षण

पालिकाध्यक्ष ने हाट बाजार में लग रही दुकानों का किया निरीक्षण
किच्छा(उद संवाददाता)। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जनता को स्वयं जागरूक होना पड़ेगा तथा सोशल डिस्टेंस व हाथों को समय-समय पर धोते रहना चाहिए।उक्त वक्तव्य पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली ने इंदिरा गांधी खेल मैदान में लग रही हाट बाजार में दुकानों के निरीक्षण के दौरान कहे। इस दौरान उन्होंने सभी दुकानदारों से ग्राहकों द्वारा सामान छुए जाने से रोकने, दुकानों पर ग्राहकों द्वारा सोशल डिस्टेंस के नियम का पालन कराए जाने की बात कही। उन्होंने हाट बाजार में पहुंचने वाले सभी ग्राहकों से वाहनों को निर्धारित स्थान पर पार्क जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *