February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम त्रिवेन्द्र सहित कई हस्तियां पहुंची खटीमा

खटीमा(उद संवाददाता)। विधायक पुष्कर सिंह धामी के पिता भूतपूर्व सैनिक एवं समाजसेवी शेर सिंह धामी के निधन पर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला लगातार जारी है। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित तमाम वीआईपी अतिथियों ने पहुंचकर स्व. शेर सिंह धामी को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि बीते दिनों भूतपूर्व सैनिक एवं समाजसेवी शेर सिंह धामी का देहरादून के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी थी। तब से विधायक धामी के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला लगातार जारी है। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक , कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत,विधायक नानकमत्ता डाॅ0प्रेम सिंह राणा , जिला अध्यक्ष शिव अरोरा , कुमाऊँ कमिश्नर एवं जिलाधिकारी डाॅ0 नीरज खैरवाल जी सहित तमाम लोगों ने धामी के निवास पर पहुंचकर स्व. शेर सिंह धामी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भूतपूर्व सैनिक एवं समाजसेवी स्व. शेर सिंह धामी का योगदान कभी भुलाया नहीं जायेगा। उन्होंने अपने जीवन काल में शिक्षा के क्षेत्र में खासा योगदान दिया है,जिसे भुलाना असंभव है उन्होंने विधायक धामी को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वह हमेशा उनके साथ हैं। इस दौरान विद्यायक आवास के पास दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *