Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ब्रेकिंग न्यूज-गैस से भरा सिलेण्डर फटा,एक की दर्दनाक मौत

काशीपुर। तेज धमाके के साथ हीलियम गैस से भरा सिलेंडर फट गया। हादसे की चपेट में आकर गुब्बारों की बिक्री करने वाला एक वृद्ध गंभीर रूप से लहूलुहान हुआ है जिसे राजकीय चिकित्सालय से नाजुक हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक हजरत नगर गंगे बाबा रोड काशीपुर निवासी मोहम्मद फारुख 60 वर्ष पुत्र अज्ञात पिछले लंबे समय से महाराणा प्रताप चौक के समीप गुब्बारों की बिक्री कर परिवार का भरण पोषण किया करता है। बताया जा रहा है कि आज शाम लगभग 6:00 बजे घर में रखे हीलियम गैस से भरे सिलेंडर को एक स्थान से दूसरे स्थान रख रहा था इसी दौरान अचानक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया और चपेट में आकर गुब्बारा विक्रेता गंभीर रूप से लहूलुहान हुआ। घटना के घटते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों द्वारा उसे तत्काल राजकीय चिकित्सालय लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया। इस बीच घायल को परिजनों द्वारा मुरादाबाद रोड पर ढेला पुल के समीप स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे अन्यत्र भेज दिया गया है। जहां उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *