Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखण्ड में दो और मरीजों ने कोरोना को दी मात, अब केवल जमाती बचे

उत्तराखण्ड में केवल 28 जमाती बचे कोरोना पीढ़ित

देहरादून (उद संवाददाता)। प्रदेश में दो और कोरोना पाॅजिटिव मरीज ठीक हो गए हैं जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। बता दें कि उत्तराखंड में कुल कोरोना के 35 मामले सामने आए थे जिनमें से कुल मिलाकर 7 मरीज ठीक हो गए हैं। जानकारी मिली है कि दून अस्पताल में भर्ती अमेरिकी नागरिक और सेलाकुई निवासी युवक की लगातार दूसरी बार रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बता दें कि दुबई से लौटे सेलाकुईं निवासी 21 वर्षीय युवक ने 15 दिन में कोरोना को मात दी। जो कि दुबई में एक होटल में पिछले करीब एक साल से हाॅस्पिटैलिटी का काम कर रहा था। कोरोना का संक्रमण बढ़ने से गत 18 मार्च को दुबई से वापस अपने घर आया था। दुबई में ही किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर वह वायरस की चपेट में आया। जिसने कोरोना की मात दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *