Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पौड़ी( उद सहयोगी)। उत्तराखंड के पौड़ी में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। सतपुली में बड़ेथ गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उप राजस्व निरीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि हादसा सांग्लाकोटी गुडिंडा बड़ेथ मोटर मार्ग पर रात करीब 8ः30 बजे हुआ था। दूरस्थ क्षेत्र और अंधेरा होने के कारण इसकी सूचना पुलिस को रात करीब 11ः40 बजे लगी। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मृतकों और घायल को खाई से निकलवाया। रेस्क्यू करने में सुबह साढ़े बज गये थे। उन्होंने बताया कि कार सतपुली की तरफ जा रही थी, लेकिन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान मनोज कुमार पुत्र बलवीर सिंह ग्राम बड़ेथ, मेला राम पुत्र रामस्वरूप और कैलाश चंद्र पुत्र भगत राम निवासी ग्राम महरगांव तल्ला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, संदीप कुमार पुत्र बलबीर सिंह गांव बड़ेथ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय सतपुली में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी नई थी। उस पर नंबर भी नहीं था और अप्लाई फाॅर लिखा था। मसूरी- मसूरी के कैम्पटी फाॅल में एक स्कूटी और यूटिलिटी की भिड़ंत हो गई जिसमे एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए जिनको हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर किया गया है। मिलीजानकारी के अनुसार रविवार सुबह 10 बजे के करीब तहसील धनोल्टी के केम्पटी पेट्रोल पंप के पास यूटिलिटी (स0 यूके 07 सी। 3120) और बिन नंबर के स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई जिसमे स्कूटी सवार एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया और 2 महिला घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से सभी घायलों को सिविल अस्पताल मसूरी ले जाया गया। जहां घायल एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं दो घालयों को हायल सेंटर दून अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों में जबरू पुत्र जीता, उम्र 45 वर्ष, निवासी- ग्राम घटटू धार, तहसील धनोल्टी शामिल है। जबकि घायलों में परु देवी पत्नी जबरू, उम्र 40 वर्ष, निवासी कु0 काजल पुत्री जबरू, उम्र 17 वर्ष, निवासी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *