Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देश में 7447 पहुंची कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या

A traffic policeman wearing a facemask stands guard to watch over commuters during a government-imposed nationwide lockdown as a preventive measure against the COVID-19 coronavirus in Ghaziabad in Uttar Pradesh state on March 26, 2020. (Photo by Prakash SINGH / AFP)

नई दिल्ली(उद ब्यूरो) देश में जानलेवा कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए लागू किए गए लाॅकडाउन का आज 18वां दिन है, लेकिन संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक, देश में अबतक 7447 संक्रमित मरीज हो चुके हैं। इनमें से 643 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 239 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1800 के पार पहुंच गया है। राज्य में अबतक सबसे ज्यादा 110 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में 110, गुजरात में 19, मध्य प्रदेश में 33, पंजाब में 11, दिल्ली में 13, तमिलनाडु में 8, तेलंगाना में 7, आंध्र प्रदेश में 6, कर्नाटक में 6, पश्चिम बंगाल में 5, जम्मू-कश्मीर में 4, उत्तर प्रदेश में 4, हरियाणा में 3, राजस्थान में 3, केरल में 2, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और ओडिसा में एक-एक मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में देश में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन को लेकर कहा है कि अभी तक कम्यूनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। लेकिन हमें अलर्ट रहने की जरूरत है। मंत्रालय ने बताया कि हमारी घरेलू आवश्यकता 1 करोड़ हाइड्राॅक्सीक्लोरोक्वाइन गोलियों की है, जबकि हमारे पास 3।28 करोड़ हाइड्राॅक्सीक्लोरोक्वाइन टैबलेट अभी उपलब्ध हैं। भारत को कई देशों से हाईड्राॅक्सीक्लोरोक्विन के अनुरोध मिले हैं। आवश्यकता से अतिरित्तफ कुछ दवाओं का निर्यात करने का फैसला लिया गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 903 है। 183 नए मामले आए हैं उनमें से 29 पूरी दिल्ली से हैं बाघ्की निजामुद्दीन से निकाले गए लोग हैं।पीपीई किट अभी अंडर ट्रांसफर हैं, 13,500 पीपीई किट मिल रही हैं। स्कैनिंग के लिए हम हर जगह पर 50 टीमें, 100 टीमें, 150 टीमें बनाते हैं और एक-एक जगह को स्कैन करते हैं। रैपिड टेस्टिंग अभी नहीं पहुंची हैं। इस बारे में हर्षवर्धन जी से भी बात हुई। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर शनिवार सुबह 579 हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सामने आए नये मामलों में 14 कोटा के और चार बीकानेर के मामले हैं। कोटा से दर्ज नए मामले संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित तेलघर और चंद्रघाट इलाकों में सामने आए हैं। वहीं बीकानेर में जो चार लोग संक्रमित पाए गए हैं, वे पहले से संक्रमित बुजुर्ग महिला के पारिवारिक सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *