February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विवेकनगर में ठेलियों पर बिक रहे थे मोमो, चाउमीन और गोल गप्पे

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। शासन प्रशासन के बार बार आगाह करने के बावजूद कई स्थानों पर लाॅकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ट्रांजिट कैम्प के विवेकनगर मोहल्ले में तो बीते कई दिनों से फास्टफूड की ठेलियां लगाई जा रही थी। सूचना पर आज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ठेली वालों को खदेड़ दिया। वार्ड नंबर 9 विवेकनगर की घनी बस्ती में पिछले कई दिनों से ठेलियों पर चाउमीन, मोमो और टिक्की गोलगप्पे बिक रहे थे। यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी तरह धज्जियां उड़ र ही थी। शुरूआत में यहां एक दो ठेलियां लगी उसके बाद करीब आधा दर्जन ठेलियां लगना शुरू हो गयी। सुबह से शाम तक इन दुकानों पर लोगों की भीड़ जमा हो रही थी। शाम के वक्त को इन दुकानों पर मजमा लग रहा था। आज किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फास्ट फूड बेच र हे दुकानदारों को खदेड़ दिया। इनमें से कुछ को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। पुलिस उनके खिलाफ 81 के अंतर्गत कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *