February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व निरोधात्मक कार्रवाई करने हुए थानाध्यक्ष मुखानी भगवान सिंह महर के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान वाहन यूके 04डी 6735 आल्टो कार को रोक कर चेक किया तो वाहन से 7 पेटी (लगभग 327 पव्वे) पार्टी स्पेशल मार्का की अवैध अंग्रेजी शराब वाहन से बरामद कर अभियुक्त साहिल उर्फ सलीम पुत्र नसरुद्दीन निवासी मंडी जोशीबिहार गौलाजाली हल्द्वानी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में 60 आबकारी अधिनियम व धारा 144 सीआरपीसी लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर धारा 188/269/270 भादवि के अन्तगर्त अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 07 पेटी (327 पव्वे) पार्टी स्पेशल मार्का की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने से पुलिस भी दंग रह गई। अल्टो कार यूके-04डी-6735 को कब्जे में ले लिया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह व कांस्टेबल शंकर सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *