Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रायता फैलने के बाद खा़द्यान्न सामग्री की आपूर्ति अब 710 रूपये में

रूद्रपुर। गरीब परिवारों के लिये खाद्यान्न सामग्री को थोक मूल्य से अधिक मूल्य पर उपलब्ध कराने के मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि आज नगर निगम प्रशासन को खा़द्यान्न सामग्री आपूर्ति के लिये कोटेशन निकालनी पड़ी। जिसमें आटा 5 किग्रा,चावल 5 किग्रा,चना दाल 1 किग्रा,काला चना 1 किग्रा,रिफाइण्ड तेल 2 किग्रा,नमक 1 किग्रा, चीनी 2 किग्रा, चाय (मोहनी) 250 ग्राम,कैच सब्जी मसाला 100 ग्राम कुल 9 आइटम शामिल हैं। कोटेशन में कहा गया है कि नगर निगम को उक्त सामग्री 710 रूपये में उपलब्ध हो रही है। यदि कोई विक्रेता/फर्म इससे कम दामों पर सामान उपलब्ध करा सकता है तो वह अपनी कोटेशन के साथ 7.04.2020 यानि आज सायं 7 बजे तक नगर निगम में प्रस्तुत हो सकते है। पूर्व में उक्त खा़द्यान्न सामग्री की आपूर्ति 800 रू में हो रही थी। लेकिन देव भूमि व्यापार मण्डल के महामंत्री विजय फुटेला ने अपने ही व्यापार मण्डल के पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुये प्रशासन को 710 रूपये का माल 800 रूपये में दिये जाने का आरोप लगाते हुये अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में सोशल मीडिया पर इस पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था। बहरहाल सोशल मीडिया पर रायता फैलने के बाद रूद्रपुर में 1000 पैकट और बाजपुर में 4000 पैकट की आपूर्ति का आर्डर अब 710 रूपये की दर से हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *