February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भ्रामक पोस्ट वायरल करने पर मुकदमा

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। लाॅकडाउन को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने पर एक युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जबकि एक व्यक्ति पर लाॅकडाउन का उल्लंघन कर अवैध शराब बेचने के आरोप में केस दर्ज किया गया हैै। एसआई होशियार सिंह की ओर से दर्ज रिपोर्ट में मौ. आसिफ पुत्र अब्दुल मसीद निवासी सुभाष कालोनी  पर आरोप है कि उसने अपने मोबाइल से लाॅक डाउन को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की। उसके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कशुरू कर दी है। वहीं एसआई मनोहर सिंह ने काशीपुर रोड पर रेव सिनेमा के पास लाॅक डाउन का उल्लंघन कर शराब बेचने जा रहे रहे मंगल सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी ग्राम बिन्दुखेड़ा को गिरफ्तार कर उसके पास से बीस लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में उसका चालान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *