Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। उत्तराखंड जनरल ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन की तरफ से कोरोना महामारी के बचाव हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख का योगदान दिया गया। राहत राशि का चेक मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को भेजा गया है। यह सब प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी एवं उनकी टीम के प्रयासों से सम्भव हुआ। उत्तराखंड जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन के सचिव दीपचंद जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन आगे भी आपदा के समय में मदद के लिए तत्पर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *