Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जमात के लोगों को देखते ही गोली मारोः ठुकराल

रूद्रपुर(उद संवाददाता)।विधायक राजकुमार ठुकराल एक वीडियो को लेकर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। तब्लीगी जमात के खिलाफ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में विधायक ठुकराल जमात के लोगों के खिलाफ एनएसए के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों व चिकित्सकों पर थूकने वालों को विधायक ने देखते ही गोली मार देने के आदेश देने की बात कही है। विधायक ठुकराल का विवादों से पुराना संबंध रहा है। इससे पहले उनके आवास पर महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जो भाजपा प्रदेश हाईकमान तक पहुंच गया था। हालांकि तब मामला निपट गया। विधायक के आवास पर किसी बात को लेकर दो पक्षों में पंचायत हुई तो महिला के साथ मारपीट करते विधायक का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर हुआ था। यह मामला भाजपा प्रदेश हाईकमान व पुलिस के पास पहुंचा। भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव से पहले यह वीडियो खासा चर्चा में रहा। एक बार फिर तब्लीगी जमात के खिलाफ सोशल मीडिया उनके इस वीडियो ने एक बार फिर खलबली मचा दी है। तब्लीगी जमात के खिलाफ बयानबाजी करते वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में तब्लीगी जमात के खिलाफ एनएसए में केस दर्ज कराने की बात करते दिखे। यहीं नहीं, देखते ही जमात के लोगों को गोली मारने की बात कहते हुए विधायक दिख रहे हैं। इस सम्बंध में विधायक ने कहा कि सोशल मीडिया पर मेरा यह वीडियो वायरल होने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैंने इस वीडियो में कोई गलत नहीं बोला है। योजनाबद्ध तरीके से जमात के लोग लोगों की जान लेने को आमादा है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *