August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लाॅक के दूरस्थ गांव में शनिवार सुबह एक जीप खाई में गिर गई। पहाड़ी से कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चमोली जिले के रहने वाले दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया।खनस्यु और पतलौट के बीच एक रास्ता चमोली गांव के लिए जाता है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे टैक्सी जीप खाई में गिर गई। घटना की जानकारी लगने के बाद स्थानीय लोग मदद को पहुंचे। हादसे में जीप सवार पंकज चिलवाल की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जीप मालिक दीपक मचखोलिया ने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। मरने वाले दोनों युवकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। दोनों युवक चमोली गांव के रहने वाले थे और खनस्यू ने अपने गांव जा रहे थे। दुर्घनाग्रस्त जीप चमोली गांव के मजखोलिया ब्रदर्स की बताई जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *