Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आनलाईन डांस प्रतियोगिता में पावनी ने मारी बाजी

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित आॅनलाइन डांस प्रतियोगिता में पावनी बिंदल ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 5 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए हंै। उल्लेखनीय है कि लाॅकडाउन के चलते बच्चे भी घरों में लाॅक होकर रह गए है।ऐसी स्थिति में रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन ने बच्चों के लिए आॅनलाइन प्रतियोगिताएं शुरू की है। इससे पहले संस्था की ओर से आॅनलाईन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। अब डांस प्रतियोगिता में पावनी बिंदल ने बाजी मारी है।इसके अलावा नाविका बत्रा,दिलक्षा,रिमझिम गांधी,रिनी शाह व वंशिका को प्रशस्ति पत्र दिए गए है। राइजिंग अध्यक्ष विजय आहूजा ने बताया कि प्रथम पुरस्कार के रूप में 500 रुपये विजेता पावनी बिंदल को डिजिटल ट्रान्सफर कर दिए गए है। उन्होंने बताया कि डांस प्रतियोगिता में शहर के 26 बच्चों ने प्रतिभाग किया था।इस प्रतियोगिता की निर्णायक बर्ष 2016 की मिसेज उत्तरप्रदेश ममता खेड़ा बजाज थी ।ममता इन दिनों मुम्बई में है और कई सीरियलों में रोल भी कर रही है। आहूजा ने बताया कि फाउंडेशन शीघ्र ही महिलाओं के लिए भी आॅनलाइन डांस कम्पटीशन आयोजित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *