लॉकडाउन का फैसला बिना तैयारी के लियाःसोनिया गांधी
NEW DELHI , INDIA - NOVEMBER 9: Congress president Sonia Gandhi at the "Samvad Baithak"or Dialogue Meeting with Congress top leaders on November 9, 2012 in Surajkund on the outskirts of New Delhi, India. Aim of this meeting is to chalk out a strategy for the next general elections in 2014. ((Photo by Mohd Zakir/Hindustan Times via Getty Images)
नई दिल्ली(उद ब्यूरो)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लॉकडाउन का फैसला बिना तैयारी के ले लिया जिसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ रहा है। सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की और उसमें पीएम मोदी को घेरा। सोनिया गांधी ने इस बैठक में कहा कि देश में कोरोना वायरस की स्थिति गंभीर है और इसे लेकर सरकार के कदम उठाए जाने की जरूरत तो थी लेकिन पीएम मोदी ने लॉकडाउन का फैसला बिना तैयारी के ले लिया। इस 21 दिनों के लॉकडाउन की कोई तैयारी नहीं होने के कारण गरीबों और मजदूरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि सोनिया गांधी ने लॉकडाउन लागू होने के बाद पीएम मोदी को एक पत्र भी लिखा था और लॉकडाउन से जुड़े कुछ सुझाव भी दिए थे। उन्होंने लॉकडाउन को समर्थन भी दिया था और ये भी कहा था कि कांग्रेस इस संकट के काल में सरकार के साथ है। कहा जा रहा है कि लॉकडाउन के कारण गरीबों, मजदूरों की पलायन की स्थिति को गंभीरता से संभालने की जरूरत है और इस दिशा में सरकार के किए जा रहे काम पर्याप्त नहीं हैं। लाखों लोग इसके कारण दिक्कतों का सामना कर रहे हैं और लोगों के सामने जिंदगी का संकट खड़ा हो गया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 25 मार्च से 14 अप्रैल के लिए देश में 21 दिनों के लॉकडाउन को लागू कर दिया था और आज इसका नौवां दिन है। लॉकडाउन के तहत लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा गया। हालांकि सरकार की ओर से भरोसा दिलाया गया कि लोगों को उनकी आवश्यकताओं के सामान की आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं होगी।
