February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दिल्ली से लौटी युवती को किया क्वारंटाईन

शक्तिफार्म(उद संवाददाता)। दिल्ली से लौटी एक युवती को बुखार होने के कारण 14 दिन के लिए क्वारंटाईन कर दिया गया है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम उस पर नजर बनाये हुए हैं। शक्तिफार्म के समीप ही एक गांव के पूर्व जनप्रतिनिधि की 20 वर्षीय पुत्री दिल्ली में नौकरी करती है। एक सप्ताह पूर्व ही वह दिल्ली से अपने गावं लौटी। दो-तीन दिन पूर्व उसे बुखार हो गया। जिसके चलते उनके परिवार के लोगों ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम से सम्पर्क किया। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे 14 दिन के लिए क्वारंटाईन कर दिया है। फिलहाल उसमें कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *