Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लॉकडाउन तोड़ने पर आठ पर मुकदमा दर्ज

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने आठ लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। एसआई केजी मठपाल ने बताया कि वार्ड 5 खेड़ा निवासी अंगद कुमार, पवन पुत्रगण बच्ची राम, नई बस्ती खेड़ा निवासी रामलालपाल पुत्र रामचन्द्र पाल, रामगणेश पुत्र जंग बहादुर, बबलू पासवान पुत्र कृष्णनंद पासवान और बच्ची राम पुत्र चन्द्रशेखर पासवान लॉकडाउन के दौरान खुलेआम घूम रहे थे और गाली गालौच व लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। वहीं हैड कांस्टेबल चन्द्र प्रकार बबाड़ी ने बताया कि परसा खेड़ा बरेली निवासी अजय पाल पुत्र राम सिंह लॉकडाउन के दौरान कैंटर संख्या यूपी 25 एलटी 1509 में सवारियां भर कर ले जा रहा था और पूछताछ के दौरान संतोष जनक जबाव नहीं दे पाया। एसआई मनोहर चन्द ने बताया कि भूरारानी निवासी शंकर सहनी घर के बाद बिना मास्क लगाकर घूम रहा था जब उसे घर जाने के कहा तो वह मनमानी पर उतारू हो गया। पुलिस ने इन सभी मामलों में इन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *