Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। लॉकडाउन के चलते नगर के मुख्य मार्गों पर वाहन चेंकिग कर रहे सीपीयू कर्मी के कार्य में हल्की बूंदाबादी ने कुछ देर बाधा पहुंचाई लेकिन सीपीयू कर्मी बूंदाबादी की चिंता किए बिना अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए इंदिरा चैक, डीडी चैक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर मुस्तैदी से तैनात रहे। कर्मियों ने मुख्य मार्गों पर घूम रहे चैपहिया वाहनों व दोपहिया वाहनों को रोक कर उनमें सवार लोगों से घूमने का कारण पूछा साथ ही वाहन के पास की भी जानकारी ली। जो व्यक्ति वाहन पर बिना वैधपास के घूमता दिखाई दिया उसकी उठक बैठक कराई गयी साथ ही सख्त हिदायत दी कि भविष्य में लॉकडाउन के दौरान बिना कार्य के किसीभी दशा में घर से बाहर न निकले। इसमें ही उनके व उनके परिवार के साथ ही समाज के लोगों की भलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *